इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताएं अब पटना में भी, नीतीश सरकार सौ एकड़ जमीन पर बनाएगी खेलगांव सिटी

बिहार की राजधानी पटना में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त एक खेलगांव सिटी बनाई जाएगी। इस खेलगांव सिटी में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। खेल विभाग ने इस परियोजना के लिए पटना जिला प्रशासन से 100 एकड़ जमीन की मांग की है। जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही जमीन की उपलब्धता से संबंधित प्रस्ताव भेजा जाएगा...

भागलपुर में गंगा नदी पर बनेगा एक और पुल, मोदी कैबिनेट से 2549 करोड़ की मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बिहार में एक नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत भागलपुर में गंगा नदी पर एक विशाल पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को और सुगम बनाएगा, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

बिहार में अब आंधी-पानी के दौरान नहीं कटेगी बिजली: NBPDCL अपना रहा है बंगाल वाली स्पाइक अर्थिंग तकनीक

एनबीपीडीसीएल ने इस तकनीक को मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में लागू करने की योजना बनाई है। फिलहाल, इसे पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है और इसके लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान भी किए जा रहे हैं। इस परियोजना की सफलता के बाद, इसे बिहार के अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा, जिससे आंधी, बारिश, और वज्रपात के दौरान बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को कम किया जा सके।