भारतीय रेलवे द्वारा 'कवच 4.0' की शुरुआत: सुरक्षा में नया कदम

केंद्रीय रेल मंत्रालय अपनी स्वदेशी टक्कर रोधी प्रणाली 'कवच 4.0' के नवीनतम संस्करण की तैनाती के लिए तैयार है। इस योजना के तहत, इस साल 20,000 इंजनों में इसे स्थापित करने के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में एक सिस्टमैटिक तरीके से कवच सिस्टम का विकास किया जा रहा है। 17 जुलाई को हर भौगोलिक स्थिति में 'कवच 4.0' के काम करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।