भारत और फ्रांस तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन ‘तृष्णा’ पर मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने उच्च गुणवत्ता वाले थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट ‘तृष्णा’ के जरिये पृथ्वी की सतह की निगरानी करेंगे। इससे पहले, इसरो और सीएनईएस ने 2011 में ‘मेघा ट्रॉपिक्स’ और 2013 में ‘सरल अल्तिका’ मिशन को अंजाम दिया है।
इसरो के चेयरमैन के सिवन ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत और फ्रांस द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग मानव अंतरिक्ष उड़ान समेत कई क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। भारत सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हाल में जो सुधार करके अवसर पैदा किए हैं, कई फ्रांसीसी कंपनियां उनका इस्तेमाल करना चाहती हैं। फ्रांस अंतरिक्ष में भारत का बड़ा साझीदार है।
कैसे काम करेगा ‘तृष्णा’?
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने कहा है कि यह उपग्रह TRISHNA (तृष्णा) पृथ्वी की सतह के तापमान, उत्सर्जन, जैव-भौतिकीय और विकरण को प्रभावित करने वाले कारकों की निगरानी करेगा। यह मिशन जल और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए है। इससे मानव जनित जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और वाष्पोत्सर्जन की निगरानी हो सकेगी और जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा।
SSO में स्थापित होगा उपग्रह
तृष्णा उपग्रह में दो प्राथमिक पे-लोड होंगे। फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी इसके लिए थर्मल इंफ्रा-रेड पे-लोड उपलब्ध कराएगी जिसमें चार चैनल लांग-वेव इंफ्रारेड इमेजिंग सेंसर होंगे। यह उत्सर्जन के साथ सतह के तापमान का हाई-रिजोल्यूशन मापन करने में सक्षम होगा। इसरो विजिबल निकट इंफ्रा-रेड-शार्ट वेव इंफ्रा रेड पे-लोड विकसित करेगा। इसमें सात स्पेक्ट्रल बैंड होंगे जो सतह परावर्तन की व्यापक मैपिंग में सक्षम होंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न
Q.1. चिपआईएन सेंटर का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a) सेमीकंडक्टर निर्माण
b) सेमीकंडक्टर चिप्स और आईपी डिजाइन करना
c) अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देना
उत्तर: b) सेमीकंडक्टर चिप्स और आईपी डिजाइन करना
Q.2. ‘तृष्णा’ उपग्रह किस प्रकार की इमेजिंग करेगा?
a) थर्मल इंफ्रारेड इमेजिंग
b) ऑप्टिकल इमेजिंग
c) रेडियो वेव इमेजिंग
उत्तर: a) थर्मल इंफ्रारेड इमेजिंग
Q.3. ‘तृष्णा’ मिशन के लिए किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के साथ साझेदारी कर रही है?
a) अमेरिका
b) रूस
c) फ्रांस
उत्तर: c) फ्रांस
Q.4. ‘तृष्णा’ मिशन का एक प्रमुख उद्देश्य क्या है?
a) अंतरिक्ष में मानव भेजना
b) पृथ्वी की सतह की निगरानी करना
c) सौर मंडल की खोज करना
उत्तर: b) पृथ्वी की सतह की निगरानी करना
Q.5. ‘तृष्णा’ उपग्रह का निर्माण किसने किया है?
a) नासा
b) इसरो और CNES
c) स्पेसएक्स
उत्तर: b) इसरो और CNES